भक्तनपुर में ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया अभिनंदन, संजय सैनी बोले—पूरी निष्ठा से निभाऊंगा जिम्मेदारी लक्सर। भक्तनपुर गांव निवासी जिला पंचायत सदस्य संजय सैनी एडवोकेट उर्फ गुड्डू भाई को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर ग्रामीणों और समर्थकों में खुशी की लहर है। इसी क्रम में अखिल भारतीय सैनी चेतना संगठन के बैनर तले भक्तनपुर गांव में स्वागत समारोह आयोजित कर उनका जोरदार अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने संजय सैनी का फूल-मालाओं से स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान संजय सैनी ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन्हें…
Author: Rajnish Kumar
मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, नलकूपों की बिजली मुफ्त करने से लेकर गन्ने का भाव ₹600 करने तक उठाईं मांगें लक्सर। किसानों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ ने तहसील मुख्यालय पहुंचकर जोरदार आवाज उठाई। संघ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष कुशलपाल सिंह के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी लक्सर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान किए जाने की मांग की गई। ज्ञापन में प्रदेश के किसानों के लिए निजी नलकूपों की बिजली निःशुल्क करने तथा बिजली बिलों पर लगा सरचार्ज माफ करने की…
मुंडाखेड़ा के पास हुआ हादसा, एक घायल का अस्पताल में चल रहा उपचार; अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज लक्सर। मुंडाखेड़ा गांव के पास एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। राहगीरों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक युवक को छुट्टी दे दी गई, जबकि दूसरे का उपचार अभी जारी है। रायसी चौकी क्षेत्र के डुमनपुरी गांव निवासी सुदामा उर्फ बूढ़ा 27 अगस्त की शाम अपने दोस्त अंकित के साथ बाइक से लक्सर…
नई दिल्ली/काठमांडू। भारत में प्याज की बढ़ती कीमतों का असर अब पड़ोसी देश नेपाल के बाजारों पर भी साफ दिखाई देने लगा है। नेपाल के खुदरा बाजार में प्याज के दाम बढ़कर करीब 140 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गए हैं। नेपाली मीडिया के मुताबिक, पिछले एक साल में प्याज की कीमतों में करीब 140 प्रतिशत तक की वृद्धि दर्ज की गई है, जबकि बीते एक सप्ताह में थोक भाव में भी 20.77 प्रतिशत का उछाल आया है। काठमांडू पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, नेपाल में प्याज करीब एक सप्ताह पहले 100 रुपये प्रति किलो के आसपास बिक रहा था,…
कांग्रेसियों ने लगाया दलित समुदाय के अपमान का आरोप, महेंद्र भट्ट से माफी की मांग लक्सर। हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के बाद किए गए कथित शुद्धिकरण को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के बयान के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लक्सर में जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बालावाली तिराहे पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पुतला फूंकते हुए जमकर नारेबाजी की और उनसे सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालेश्वर सिंह ने भाजपा पर दलित विरोधी मानसिकता रखने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा शासनकाल में…
गूगल व अन्य माध्यमों से जुटाई जानकारी, शिवपुरी से लक्सर पहुंचे परिजन; युवक को सकुशल किया सुपुर्द लक्सर। 11 दिनों से लापता मानसिक रूप से अस्वस्थ मध्य प्रदेश के युवक को लक्सर जीआरपी ने तलाश कर उसके परिजनों से मिलाकर परिवार के चेहरे पर खुशी लौटा दी। युवक के सकुशल मिलने पर परिजनों ने जीआरपी पुलिस का आभार जताया। लक्सर जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक राजीव चौहान ने बताया कि शनिवार को पुलिसकर्मी रेलवे स्टेशन पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान प्लेटफार्म संख्या तीन-चार पर एक युवक लावारिस हालत में मिला। युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। पुलिसकर्मी उसे…
पांच संदिग्ध बैंक खातों में पहुंची थी अलग-अलग राज्यों के लोगों से ठगी गई रकम, पुलिस ने दर्ज किए पांच मुकदमे लक्सर। क्षेत्र में साइबर ठगी के मामलों से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। साइबर ठगों द्वारा विभिन्न राज्यों के लोगों से ठगी गई 26.50 लाख रुपये की रकम लक्सर की पांच बैंक शाखाओं में संचालित खातों में पहुंची और बाद में रकम निकाल लिए जाने का खुलासा हुआ है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने पांच संदिग्ध बैंक खातों को चिन्हित करते हुए अलग-अलग पांच मुकदमे दर्ज कर जांच…
साढ़े चार किलोमीटर लंबे मार्ग का होगा निर्माण व सुधारीकरण, शासन ने पहली किश्त के रूप में जारी किए 10 हजार रुपये लक्सर। लंबे समय से बदहाल सड़क से जूझ रहे महाराजपुर और गंगदासपुर क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए राहत की खबर है। शासन ने महाराजपुर गांव से गंगदासपुर तक करीब साढ़े चार किलोमीटर लंबे मार्ग के निर्माण एवं सुधारीकरण कार्य को स्वीकृति प्रदान कर दी है। सड़क निर्माण के लिए 3.72 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। वहीं, शासन की ओर से पहली किश्त के रूप में 10 हजार रुपये की धनराशि भी जारी कर दी गई…
भाई-बहनों ने एक-दूसरे के प्रति जताया स्नेह, बाजारों में रही राखी-मिठाइयों की धूम; सड़कों से लेकर स्टेशन और बस अड्डे तक दिखी भीड़ लक्सर। भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस बार करीब 27 वर्ष बाद रक्षाबंधन पर भद्रा का साया नहीं होने के कारण लोगों ने पूरे दिन उत्साह के साथ पर्व मनाया। रक्षाबंधन के अवसर पर बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी कलाई पर रक्षासूत्र बांधा और उनकी लंबी उम्र एवं सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं भाइयों ने भी बहनों को…
लक्सर। पुलिस ने गश्त के दौरान संदिग्ध अवस्था में खड़े एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 72 नशीले कैप्सूल बरामद किए। औषधि विभाग से कैप्सूल के प्रतिबंधित होने की पुष्टि के बाद पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक मंगलवार देर रात पुलिस टीम लक्सर क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान वन विभाग कार्यालय के पास केहड़ा गांव की ओर जाने वाले मार्ग पर एक युवक संदिग्ध अवस्था में खड़ा दिखाई दिया। पुलिस को देखते ही युवक ने छिपने का…