हरिद्वार। नवरात्रि पर्व शुरू होने से पहले बाजारों में कुट्टू के आटे की बढ़ती मांग को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने निगरानी तेज कर दी है। कुट्टू के आटे से खाद्य विषाक्तता की पूर्व घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए खाद्य कारोबारियों को गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा के मानकों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में सोमवार को खाद्य कारोबारियों के लिए जागरूकता कार्यशाला आयोजित कर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उपायुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन, गढ़वाल मंडल राजेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में नवरात्रि के दौरान कुट्टू के…
Author: Rajnish Kumar
240 किलो गोमांस और गोवंश के अवशेष बरामद, तीन आरोपी मौके से फरार लक्सर। गोकशी की सूचना पर लक्सर कोतवाली पुलिस और गोवंश संरक्षण स्क्वाड की टीम ने गढ़ी संघीपुर गांव में छापेमारी कर दो आरोपितों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कार्रवाई के दौरान तीन अन्य आरोपी मौके से भागने में सफल रहे। टीम ने मौके से करीब 240 किलो गोमांस, गोवंश के अवशेष और धारदार हथियार बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार, शनिवार रात गोवंश संरक्षण स्क्वाड के प्रभारी शरद सिंह को गढ़ी संघीपुर गांव में गोकशी किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही उन्होंने…
नशीले कैप्सूल की बिक्री से जुटाई गई 19,550 रुपये की नकदी और मोबाइल भी बरामद, सप्लाई नेटवर्क की तलाश में जुटी पुलिस लक्सर। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लक्सर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में पुलिस ने चेकिंग के दौरान नशीले कैप्सूल लेकर जा रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से बड़ी संख्या में नशीले कैप्सूल के साथ उनकी बिक्री से प्राप्त नकदी भी बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के…
खादर क्षेत्र में बढ़ी मगरमच्छों की आवाजाही, खेतों में काम करने और पशुओं को पानी पिलाने में बरतनी पड़ रही सावधानी लक्सर। खादर क्षेत्र में मगरमच्छों की बढ़ती मौजूदगी ग्रामीणों के लिए चिंता का कारण बनती जा रही है। गंगा और आसपास की नदियों से निकलकर मगरमच्छ अब तालाबों, खेतों और आबादी के नजदीक तक पहुंच रहे हैं। इससे ग्रामीणों में भय का माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने और पानी का बहाव तेज होने पर मगरमच्छ सुरक्षित ठिकाने की तलाश में आबादी की ओर रुख कर लेते हैं। लक्सर के खादर क्षेत्र में गंगा और सोलानी…
बारकोड स्कैन कर भुगतान करने का किया नाटक, पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने शुरू की जांच लक्सर। ऑनलाइन भुगतान के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। सीमली निवासी एक युवक से बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने खाते में ऑनलाइन रकम ट्रांसफर करने का झांसा देकर 10 हजार रुपये ठग लिए। आरोप है कि नकदी लेने के बाद दोनों युवक भुगतान करने का दिखावा करते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार, सीमली निवासी सन्नी कुमार शुक्रवार को बैंक में रुपये…
लक्सर पुलिस की चेकिंग के दौरान मिली सफलता, आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम में मुकदमा दर्ज लक्सर। क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत लक्सर पुलिस ने एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहा था और किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में होने की आशंका थी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी…
आग लगाने के प्रयास में युवक झुलसा, उपचार के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया; भाई पर जमीन को लेकर विवाद का लगाया आरोप लक्सर। जमीन को लेकर चल रहे पारिवारिक विवाद से परेशान एक युवक ने मंगलवार शाम लक्सर कोतवाली परिसर में खुद को आग लगाने का प्रयास किया। घटना से पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आग बुझाकर युवक को गंभीर स्थिति में बचा लिया। युवक को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है। जानकारी के अनुसार मुंडाखेड़ा खुर्द निवासी नारायण उर्फ नीटू का अपने भाई के साथ जमीन को लेकर विवाद चल…
पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव, मौत की वजह जानने में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक टीम लक्सर। वार्ड नंबर 10 निवासी अमित कुमार पुत्र राजेश का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही लक्सर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। लक्सर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। जांच के दौरान फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव का पंचनामा…
डीएम मयूर दीक्षित ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध समाधान के निर्देश, सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों पर भी सख्ती हरिद्वार, 21 सितंबर। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न विभागों से जुड़ी 68 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें 32 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के लिए भेजा गया। जनसुनवाई में भूमि विवाद, राजस्व, विद्युत, अतिक्रमण, जलभराव, पेयजल, राशन कार्ड, पेंशन और सड़क जैसी समस्याएं प्रमुख रहीं। फरियादियों ने इलाज के लिए आर्थिक सहायता, राशन कार्ड बनवाने, वोटर आईडी…
जे.के. टायर इंडस्ट्रीज लिमिटेड के लक्सर टायर प्लांट में विधि-विधान से हुई गणपति स्थापना, बाबा भक्तगणों और श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह लक्सर। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर सोमवार को लक्सर में श्रद्धा और भक्ति की अनूठी छटा देखने को मिली। जे.के. टायर इंडस्ट्रीज लिमिटेड, लक्सर टायर प्लांट में 19वें श्री गणेश महोत्सव का विधिवत शुभारंभ भगवान गणपति की स्थापना के साथ हुआ। गणपति प्रतिमा की स्थापना के साथ ही पूरा परिसर ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान गणेश से सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। महोत्सव के आयोजन में…