Author: Rajnish Kumar

सोसायटी रोड पर गणपति दरबार में हुई पूजा-अर्चना, दक्षिणी व्यापार मंडल अध्यक्ष बिजेंद्र पांचाल समेत पूरी टीम ने की सहभागिता लक्सर। गणेश उत्सव के अवसर पर लक्सर के सोसायटी रोड पर 10वें श्री गणेश महोत्सव का भव्य आयोजन शुरू हुआ। गणपति की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई। आयोजन स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आया। महोत्सव के आयोजन में डॉ. ए.के. रॉय की अहम भूमिका रही है। उनके प्रयासों से लगातार दसवें वर्ष गणेश महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में दक्षिणी व्यापार मंडल के अध्यक्ष बिचेंद्र…

Read More

पत्रकार कल्याण कोष से स्वर्गीय रामराजा की पत्नी शालू को सौंपा गया सहायता राशि का चेक हरिद्वार, 14 सितंबर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर पत्रकार कल्याण कोष के तहत मृतक पत्रकार स्वर्गीय रामराजा के आश्रित परिवार को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई। सोमवार को जिला सूचना अधिकारी रती लाल शाह और पत्रकार कल्याण कोष समिति के सदस्यों शशि शर्मा व अमित शर्मा ने स्वर्गीय रामराजा की पत्नी शालू को पांच लाख रुपये की सहायता राशि का चेक सौंपा। इस दौरान जिला सूचना अधिकारी रती लाल शाह ने कहा कि राज्य सरकार पत्रकार कल्याण कोष…

Read More

हाईस्कूल से लेकर परास्नातक तक के अभ्यर्थी कर सकेंगे प्रतिभाग, जरूरी दस्तावेजों के साथ पहुंचने की अपील हरिद्वार, 14 सितंबर। जिले के युवाओं के लिए रोजगार पाने का सुनहरा अवसर है। कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के जिला सेवायोजन कार्यालय हरिद्वार की ओर से 16 सितंबर को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेला जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर में सुबह 10 बजे से शुरू होगा। प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी मुकेश प्रसाद रयाल ने बताया कि रोजगार मेले में हरिद्वार क्षेत्र की करीब सात से आठ औद्योगिक इकाइयों के शामिल होने की संभावना है। हालांकि, प्रतिभाग करने वाली…

Read More

लक्सर। क्षेत्र में प्रतिबंधित पशुओं से जुड़े मामलों में की जा रही पुलिस कार्रवाई को लेकर बसपा विधायक मोहम्मद शहजाद ने सवाल उठाए हैं। विधायक ने आरोप लगाया कि राजनीतिक षड्यंत्र के तहत कुछ निर्दोष लोगों को झूठे मुकदमों में फंसाकर जेल भेजा जा रहा है। उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। विधायक ने अपने पत्र में कहा कि पिछले करीब एक माह के दौरान लक्सर क्षेत्र में प्रतिबंधित पशुओं के अवैध कटान से संबंधित कई मुकदमे दर्ज किए गए हैं। उनका आरोप है कि कुछ मामलों में ऐसे…

Read More

लक्सर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से करीब 20 दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई युवती का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है। काफी तलाश के बावजूद युवती के बरामद न होने पर पुलिस ने गुमशुदगी के मामले को अपहरण की धारा में तरमीम कर लिया है। पुलिस अब युवती की तलाश के साथ ही मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच में जुटी है। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसकी 21 वर्षीय पुत्री 21 अगस्त को घर से निकली थी। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। परिजनों ने…

Read More

कंकरखाता गांव में किसान के खेत में दिखाई दिया विशाल अजगर, वनकर्मियों ने पकड़कर जंगल में छोड़ा लक्सर। कंकरखाता गांव में किसान के खेत में अजगर दिखाई देने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। खेत में अजगर होने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने इसकी जानकारी वन विभाग को दी। सूचना पर वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और अजगर को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर लिया। जानकारी के अनुसार, कंकरखाता गांव के कुछ ग्रामीण खेत की ओर गए थे। इसी दौरान उनकी नजर खेत में मौजूद अजगर पर पड़ी। अजगर को देखकर ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई।…

Read More

गन्ना समिति बोर्ड बैठक में कई अहम प्रस्ताव पारित, अनुभागों में केबिन बनाने को भी मिली मंजूरी लक्सर। सहकारी गन्ना विकास समिति लक्सर की शुक्रवार को आयोजित बोर्ड बैठक में किसानों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा के बाद उन्हें पारित किया गया। बैठक में किसानों को पहले की तरह उधार में खाद उपलब्ध कराने, गन्ना खरीद केंद्रों के निरीक्षण का अधिकार बोर्ड को दिए जाने तथा समिति कार्यालय में अनुभागों के लिए केबिन बनाए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। समिति कार्यालय में सभापति अनुराग चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि किसानों को…

Read More

लक्सर। नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की रकम ठगने के मामले में आरोपितों की तलाश में सहारनपुर पुलिस ने लक्सर में कई स्थानों पर छापेमारी की। पुलिस ने आरोपितों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन वे पुलिस के हाथ नहीं लग सके। काफी तलाश के बाद पुलिस टीम को बैरंग लौटना पड़ा। जानकारी के अनुसार, लक्सर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले कुछ लोगों ने सहारनपुर जनपद के युवकों को लक्सर स्थित एक फैक्ट्री में नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। नौकरी लगवाने के नाम पर उनसे लाखों रुपये की रकम ली गई। आरोप है कि रकम लेने…

Read More

लक्सर। लक्सर-रुड़की मार्ग पर देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे दो युवकों को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस को देखकर दोनों युवक बचने के लिए छिपने का प्रयास करने लगे। संदेह के आधार पर पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की और तलाशी ली। तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से एक तमंचा और पांच जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि उपनिरीक्षक समीप पांडे पुलिसकर्मियों अनिल वर्मा, मनोज शर्मा और महावीर के साथ रात के समय क्षेत्र…

Read More

लक्सर। क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब के निर्माण और कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग ने अभियान तेज कर दिया है। विभागीय टीम ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर 100 लीटर से अधिक कच्ची शराब बरामद की। इसके साथ ही शराब तैयार करने में इस्तेमाल किए जा रहे 850 लीटर से अधिक लहन को मौके पर नष्ट किया गया। कार्रवाई के दौरान अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ पांच अभियोग दर्ज किए गए हैं। आबकारी निरीक्षक हसनैन रजा जाफरी ने बताया कि आबकारी आयुक्त एवं जिलाधिकारी के निर्देश पर लक्सर क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब…

Read More