Demo

आकर्षक झांकियों और जयकारों से भक्तिमय हुआ लक्सर का माहौल, श्रद्धालुओं ने पुष्प बरसाकर जताई आस्था

लक्सर। भगवान वाल्मीकि के जयकारों और आकर्षक झांकियों के साथ भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज की ओर से नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल सुंदर झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। नगर के विभिन्न मार्गों पर लोगों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया और भगवान वाल्मीकि के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

शोभायात्रा का शुभारंभ नगर के माल गोदाम रोड से हुआ। यहां से शोभायात्रा शिवपुरी, गोवर्धनपुर रोड, हरिद्वार रोड समेत नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। शोभायात्रा में सजी आकर्षक झांकियों को देखने के लिए जगह-जगह लोगों की भीड़ जुटी रही। भगवान वाल्मीकि के जयकारों से नगर का वातावरण भक्तिमय हो गया। मार्ग में लोगों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का स्वागत किया।

इस दौरान दर्जाधारी ओमप्रकाश जमदग्नि और भाजपा के प्रदेश सहसंयोजक सचिन अग्रवाल ने भी पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज की ओर से निकाली गई शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस माल गोदाम रोड पहुंची, जहां इसका समापन हुआ।

कार्यक्रम में कमेटी के अध्यक्ष विकास कांगड़ा, महामंत्री सचिन सौदाई, सचिव राहुल गोगरिया, संरक्षक रामसिंह वाल्मीकि, कुलदीप वाल्मीकि, मंजित, मुकुल, अरुण, सुरेश प्रधान, राजीव, सुधीर प्रधान, सन्नी, धीरू, शिवाय गुप्ता, विजेंद्र पांचाल, सुमित, रवि देवल, अंकित कश्यप, दीपक, तरुण तोमर, सतीश चौधरी, विवेक कश्यप, राजकुमार और रजत सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Share.
Leave A Reply