Author: Rajnish Kumar

गांव के ही युवक ने साथियों संग रची थी चोरी की साजिश, लाखों के जेवर और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद लक्सर। मुंडाखेड़ा कलां गांव में ग्रामीण के घर हुई लाखों रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार, चोरी की वारदात को गांव के ही एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया था। घर में घुसकर उड़ाए जेवर और नकदीपुलिस अधीक्षक देहात…

Read More

लक्सर। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। नगर क्षेत्र में मतदाताओं की ओर से दर्ज कराई गई आपत्तियों और सामने आई विसंगतियों के मामलों में सुनवाई पूरी होने के बाद संबंधित दस्तावेजों एवं प्रमाणपत्रों को पोर्टल पर अपलोड करने का कार्य भी लगभग पूरा कर लिया गया है। वहीं, निर्वाचन आयोग ने एसआईआर प्रक्रिया की समय-सीमा में संशोधन करते हुए आपत्तियों पर सुनवाई और साक्ष्य उपलब्ध कराने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 28 सितंबर कर दी है। एसआईआर के तहत नगर क्षेत्र में कुल 5,120 नोटिस जारी किए गए थे। इनमें…

Read More

लक्सर। शिक्षक दिवस के अवसर पर जमदग्नि पब्लिक स्कूल में शिक्षक अभिनंदन एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का भाव देखने को मिला। विद्यालय के अध्यक्ष एवं भाजपा राज्य मंत्री ओमप्रकाश जमदंगनी, मुख्य अतिथि परमपूज्य महामंडलेश्वर श्री करौली शंकर महाराज महादेव धाम तथा भाजपा के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी सहित कई गणमान्य अतिथियों ने कार्यक्रम में शिरकत की। समारोह के दौरान विद्यालय के शिक्षकों को सम्मानित कर शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की गई। अतिथियों ने गुरु-शिष्य परंपरा की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि…

Read More

लक्सर। गांव में दुकान से घर का सामान लेने जा रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने हमला कर दिया। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की मां की तहरीर पर पुलिस ने पांच आरोपितों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के खेड़ी मुबारिकपुर गांव निवासी अंजू देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 31 अगस्त की देर शाम उसका पुत्र नाथीराम गांव की एक दुकान पर घर का सामान लेने जा रहा था। आरोप है कि…

Read More

अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की संख्या, बुखार के साथ सिरदर्द, बदन दर्द और गले में खराश की शिकायत; जलभराव से डेंगू-मलेरिया का खतरा भी बढ़ा लक्सर। बदलते मौसम का मिजाज इन दिनों लोगों की सेहत पर भारी पड़ रहा है। कभी बारिश तो कभी तेज धूप और उमस के चलते वायरल बुखार के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सरकारी और निजी अस्पतालों में बड़ी संख्या में लोग बुखार, सिरदर्द, बदन दर्द, गले में खराश और अत्यधिक कमजोरी की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। वहीं, विभिन्न क्षेत्रों में जलभराव के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से डेंगू और मलेरिया…

Read More

डीएम मयूर दीक्षित ने जारी किए आदेश, आदेश की अवहेलना पर होगी कड़ी कार्रवाई हरिद्वार, 4 सितंबर। मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने छात्र-छात्राओं और बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने 5 सितंबर, शनिवार को हरिद्वार जिले के सभी राजकीय, परिषदीय, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों के साथ ही सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। भारत मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून की ओर से 4 सितंबर को जारी मौसम पूर्वानुमान में 5 सितंबर को हरिद्वार जिले में कहीं-कहीं भारी वर्षा…

Read More

सक्शन मशीन, पंप सेट और जेसीबी से युद्धस्तर पर जल निकासी, लाखों लीटर पानी बाहर निकाला हरिद्वार, 04 सितंबर। बहादराबाद के सुमननगर क्षेत्र में भारी बारिश के बाद जलभराव की समस्या से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर विभिन्न विभागों की संयुक्त टीमें प्रभावित क्षेत्रों में लगातार मौके पर डटी हुई हैं। जल निकासी के लिए सक्शन मशीन, पंप सेट और जेसीबी मशीनों को लगाया गया है। बारिश के बाद जलभराव की शिकायतें मिलने पर जिला आपदा प्रबंधन विभाग एवं संबंधित अधिकारियों ने तत्काल प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण…

Read More

जंगल में ले जाकर वारदात को दिया अंजाम, चौथा आरोपी फरार; पुलिस ने शुरू की तलाश लक्सर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में धार्मिक कार्यक्रम के दौरान नाबालिग किशोरी को सुनसान स्थान पर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक किशोरी को बहला-फुसलाकर धार्मिक स्थल के समीप जंगलनुमा सुनसान स्थान पर ले गया, जहां उसने अपने तीन साथियों को भी बुला लिया। चारों आरोपियों ने कथित रूप से किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और घटना किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद डरी-सहमी किशोरी…

Read More

अब आधार अपडेट के लिए नहीं जाना पड़ेगा देहरादून, अत्याधुनिक UIDAI आधार सेवा केंद्र शुरू कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने किया शुभारंभ, खुद कराया आधार अपडेट; बच्चों का अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट समय पर कराने की अपील हरिद्वार, 03 सितंबर। हरिद्वार जिले के नागरिकों के लिए गुरुवार का दिन खास रहा। अब आधार से जुड़ी महत्वपूर्ण सेवाओं के लिए लोगों को देहरादून की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने हरिद्वार में अत्याधुनिक आधार सेवा केंद्र (ASK) की शुरुआत कर दी है। कैबिनेट मंत्री एवं हरिद्वार विधायक मदन कौशिक ने फीता काटकर केंद्र का विधिवत शुभारंभ किया। इस…

Read More

हरिद्वार। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर हरिद्वार जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस-प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। 4 सितंबर को मंदिरों में होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों, झांकियों और शोभायात्राओं के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने विभिन्न क्षेत्रों में मजिस्ट्रेटों की तैनाती के आदेश जारी किए हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी। जिलाधिकारी ने तैनात मजिस्ट्रेटों को पुलिस अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर शांति एवं सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। किसी भी तरह की अराजकता या माहौल बिगाड़ने की कोशिश पर सख्त कार्रवाई की…

Read More