Author: Rajnish Kumar

ट्रेनों के आवागमन से बार-बार बंद हुआ फाटक, दोनों ओर वाहनों की लगी लंबी कतार; राहगीरों को झेलनी पड़ी परेशानी लक्सर। रक्षाबंधन पर्व पर शुक्रवार को सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ने से लक्सर-रुड़की मार्ग पर बहादुरपुर रेलवे फाटक के पास यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। ट्रेनों के लगातार आवागमन के चलते फाटक बार-बार बंद होने से उसके दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम में फंसने से भाइयों को राखी बांधने जा रही बहनों सहित राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। रक्षाबंधन के चलते सुबह से ही मार्ग पर वाहनों की…

Read More

गलत दिशा में आकर दूसरी बाइक को मारी टक्कर, जौलीग्रांट रेफर; आरोपी चालक पर मुकदमा दर्ज लक्सर। टायर फैक्ट्री के निकट तेज रफ्तार और लापरवाही से बाइक चला रहे युवक ने सामने से आ रही दूसरी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे जौलीग्रांट अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के खेड़ी खुर्द गांव निवासी रविंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 16 अगस्त को…

Read More

एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को भेजा ज्ञापन, दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग; आंदोलन की चेतावनी लक्सर। मेरठ में आंदोलनकारियों पर हुए कथित लाठीचार्ज को लेकर गुर्जर समाज में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार को गुर्जर विकास समिति के बैनर तले बड़ी संख्या में समाज के लोग एकत्रित होकर लक्सर तहसील पहुंचे। यहां उन्होंने एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर लाठीचार्ज कराने वाले पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। समाज के लोग पहले गुर्जर भवन लक्सर में एकत्रित हुए। इसके बाद समिति अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व में जुलूस के रूप…

Read More

शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, आरोपित युवक फरार; पिता की तहरीर पर पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज लक्सर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में आठ वर्षीय बालक को गन्ने के खेत में खींचकर उसके साथ कुकर्म का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। बालक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, मंगलवार को बालक का पिता खेत में काम कर रहा था। उसका आठ वर्षीय पुत्र उसे पानी की बोतल देने जा रहा था। आरोप है कि रास्ते…

Read More

लक्सर। तहसील मार्ग पर नवनिर्मित सड़क का नगर पालिका अध्यक्ष संजीव कुमार और एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला ने फीता काटकर लोकार्पण किया। सड़क के निर्माण से तहसील आने वाले फरियादियों और अधिवक्ताओं को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष और एसडीएम ने कहा कि नगर के चहुंमुखी विकास के लिए लगातार कार्य कराए जा रहे हैं। तहसील मार्ग पर नई सड़क बनने से तहसील के साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचने वाले लोगों को भी काफी सुविधा मिलेगी। लोकार्पण कार्यक्रम में प्रभारी अधिशासी अधिकारी प्रेम कुमार सिंह, सभासद…

Read More

लक्सर। मोंटफोर्ट चिल्ड्रन एकेडमी में रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने राखी बांधकर, तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर भाई-बहन के प्रेम एवं स्नेह का संदेश दिया। विद्यालय में आयोजित राखी मेकिंग और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक जसवीर सिंह, निदेशक दिग्विजय प्रताप सिंह और प्रधानाचार्या कुसुम देवी ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद छात्राओं ने छात्रों की कलाई पर राखी बांधी और उन्हें मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन की खुशियां साझा कीं। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भी एक-दूसरे को…

Read More

लक्सर। स्कूलों की छुट्टी और खुलने के समय नगर क्षेत्र में भारी वाहनों की आवाजाही को लेकर पुलिस क्षेत्राधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई है। सीओ ने लक्सर और खानपुर पुलिस को प्रतिबंधित समय में भारी वाहनों का नगर में प्रवेश पूरी तरह रोकने के सख्त निर्देश दिए हैं। लक्सर के पुरकाजी-हरिद्वार मार्ग पर रुड़की तिराहे से टायर फैक्ट्री तक दिनभर यातायात का दबाव रहता है। इस मार्ग पर आधा दर्जन से अधिक स्कूल स्थित हैं, जिनमें तीन हजार से अधिक छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। वहीं, टायर फैक्ट्री में एक शिफ्ट में करीब दो हजार श्रमिक कार्यरत रहते हैं। दोपहर करीब दो…

Read More

लक्सर। चीनी के दामों में अचानक हुई बेतहाशा बढ़ोतरी को लेकर उत्तराखंड किसान मोर्चा ने कड़ी नाराजगी जताई है। चीनी के बढ़ते दामों का सीधा असर आम आदमी की रसोई के साथ-साथ होटल, ढाबे, रेस्टोरेंट, चाय और मिठाई कारोबार पर भी पड़ने लगा है। वहीं रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक होने के कारण मिठाइयों के दाम और बढ़ने की संभावना ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। पिछले कुछ दिनों में चीनी के दामों में तेजी से उछाल आया है। करीब 45 रुपये किलो बिकने वाली चीनी अब 65 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। अचानक बढ़े दामों से घरेलू…

Read More

लक्सर। मुकदमा वापस लेने से इनकार करने पर महिला के साथ गाली-गलौज और लाठी-डंडों से मारपीट करने का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने के बाद उसने न्यायालय की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर लक्सर कोतवाली पुलिस ने दो महिलाओं समेत पांच आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के सीधड़ू गांव निवासी प्रवेश देवी ने न्यायालय में प्रार्थनापत्र देकर बताया कि गांव के ही सचिन आदि के साथ उसका एक मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। आरोप है कि मुकदमे को वापस लेने के…

Read More

लक्सर। खानपुर थाना क्षेत्र के प्रहलादपुर गांव निवासी परवेज की बुलेट मोटरसाइकिल लक्सर स्थित बंधन बैंक के बाहर से चोरी हो गई। घटना के बाद पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बाइक की तलाश शुरू कर दी है। परवेज के अनुसार, वह 19 अगस्त को किसी काम से लक्सर स्थित बंधन बैंक आया था। उसने अपनी बुलेट मोटरसाइकिल बैंक के बाहर खड़ी की और अंदर चला गया। कुछ देर बाद बैंक से बाहर लौटने पर बाइक वहां से गायब मिली। उसने आसपास के क्षेत्र में बाइक की काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।…

Read More