Demo

भाई-बहनों ने एक-दूसरे के प्रति जताया स्नेह, बाजारों में रही राखी-मिठाइयों की धूम; सड़कों से लेकर स्टेशन और बस अड्डे तक दिखी भीड़

लक्सर। भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस बार करीब 27 वर्ष बाद रक्षाबंधन पर भद्रा का साया नहीं होने के कारण लोगों ने पूरे दिन उत्साह के साथ पर्व मनाया।

रक्षाबंधन के अवसर पर बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी कलाई पर रक्षासूत्र बांधा और उनकी लंबी उम्र एवं सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं भाइयों ने भी बहनों को उपहार एवं भेंट देकर उनकी रक्षा का संकल्प लिया।

पर्व को लेकर लक्सर के बाजारों में खासा उत्साह देखने को मिला। राखी और मिठाइयों की दुकानों पर सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ लगी रही। बाजारों में रक्षाबंधन की खरीदारी को लेकर रौनक बनी रही।

वहीं पर्व के चलते सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ने से भारी आवागमन रहा। रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर भी यात्रियों की काफी भीड़ दिखाई दी। दूर-दराज से भाई-बहनों के एक-दूसरे के घर पहुंचने के कारण पूरे क्षेत्र में दिनभर चहल-पहल का माहौल बना रहा।

Share.
Leave A Reply