लक्सर। पुलिस ने गश्त के दौरान संदिग्ध अवस्था में खड़े एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 72 नशीले कैप्सूल बरामद किए। औषधि विभाग से कैप्सूल के प्रतिबंधित होने की पुष्टि के बाद पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस के मुताबिक मंगलवार देर रात पुलिस टीम लक्सर क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान वन विभाग कार्यालय के पास केहड़ा गांव की ओर जाने वाले मार्ग पर एक युवक संदिग्ध अवस्था में खड़ा दिखाई दिया। पुलिस को देखते ही युवक ने छिपने का प्रयास किया। शक होने पर पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़कर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से 72 नशीले कैप्सूल बरामद हुए।

पुलिस युवक को हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंची और बरामद कैप्सूल के संबंध में औषधि विभाग से जानकारी ली। कैप्सूल प्रतिबंधित होने की पुष्टि के बाद पुलिस ने साहिब निवासी सुल्तानपुर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version