अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप; पुलिस जांच में जुटी लक्सर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को दी तहरीर में महिला ने बताया कि 19 अगस्त की रात उसका पति और परिवार के अन्य सदस्य कंपनी में ड्यूटी करने गए थे। रात करीब 12 बजे गांव का ही एक युवक कथित रूप से…
Author: Rajnish Kumar
बोले—वोट के बदले श्राप या धमकी देना लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ, पहाड़-मैदान की राजनीति प्रदेश की एकता के लिए नुकसानदायक लक्सर। पूर्व दर्जाधारी राज्य मंत्री रविंद्र सिंह आनंद ने भाजपा के पूर्व विधायक संजय गुप्ता के कथित बयान, “जिसने मुझे वोट नहीं दिया, उसके पेट में कीड़े पड़ेंगे और पेट फट जाएगा” पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि इस तरह की भाषा लोकतांत्रिक व्यवस्था और मतदाताओं के संवैधानिक अधिकारों का घोर अपमान है। रविंद्र सिंह आनंद ने कहा कि लोकतंत्र में जनता पूरी तरह स्वतंत्र है कि वह किस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करे और किसे वोट…
लक्सर। स्कूल से घर लौट रही तीन नाबालिग किशोरियों को रास्ते में रोककर छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर आरोपितों द्वारा किशोरियों को गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। एक किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी तीन किशोरियां, जिनकी उम्र करीब 14 से 15 वर्ष बताई गई है, 18 अगस्त की दोपहर कॉलेज से पढ़ाई कर घर लौट रही थीं। आरोप है कि रास्ते में…
लक्सर। शिवगढ़ से फूलगढ़ की ओर जाने वाले मार्ग पर गोवंश के अवशेष बरामद होने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद सभी आरोपितों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। गौरतलब है कि शुक्रवार सुबह लक्सर कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर क्षेत्र में शिवगढ़-फूलगढ़ मार्ग पर गोवंश के अवशेष बरामद हुए थे। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों और हिंदू संगठन से जुड़े लोगों में आक्रोश फैल गया था। लोगों ने हाईवे जाम कर हंगामा और प्रदर्शन करते हुए आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग…
रक्षा सूत्र कार्यक्रम में उमड़ा महिलाओं का सैलाब, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों पर जमकर झूमीं महिलाएं; आत्मनिर्भरता का दिया संदेश लक्सर। रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार के दर्जाधारी राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि की ओर से रविवार को लक्सर स्थित जमदग्नि पब्लिक स्कूल में आयोजित रक्षा सूत्र कार्यक्रम में हजारों की संख्या में क्षेत्र की महिलाएं पहुंचीं। महिलाओं ने राज्यमंत्री के हाथ पर राखी बांधकर रक्षाबंधन पर्व मनाया और उन्हें अपना आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में महिलाओं की भारी भीड़ के चलते माहौल उत्साह और उमंग से भर गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लक्सर की पहली महिला चेयरमैन ललिता अग्रवाल ने की। मुख्य अतिथि…
लक्सर। रायसी चौकी क्षेत्र में जेसीबी की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जेसीबी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। हादसे के बाद से चालक की पहचान की जा रही है। कुड़ी नेतवाला गांव निवासी रवि 16 अगस्त की रात बाइक से रायसी से अपने गांव की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रही जेसीबी ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में रवि गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया। घटना की सूचना मिलते ही युवक के स्वजन मौके…
लक्सर। पशु कटान के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपित को न्यायालय से राहत नहीं मिली। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुधीर कुमार सिंह ने आरोपित जब्बार की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता सुकरमपाल सिंह ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने 24 अक्टूबर 2017 को लक्सर कोतवाली क्षेत्र के नगला खुर्द गांव के जंगल में छापा मारा था। पुलिस को मौके से मांस, छह गोवंश तथा धारदार हथियार बरामद हुए थे। पुलिस की कार्रवाई के दौरान आरोपित जब्बार निवासी ग्राम बोढ़ाहेड़ी, थाना पथरी मौके से…
भिक्कमपुर जीतपुर में युवक पर तमंचे से किया था जानलेवा हमला, न्यायालय ने अपराध की गंभीरता को देखते हुए नहीं दी राहत लक्सर। भिक्कमपुर जीतपुर गांव में युवक को तमंचे से गोली मारने के मामले में जेल में बंद आरोपित को न्यायालय से राहत नहीं मिली। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुधीर कुमार सिंह ने आरोपित रजत का जमानत प्रार्थनापत्र सुनवाई के बाद निरस्त कर दिया। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता सुकरमपाल सिंह ने बताया कि 27 मई 2025 को भिक्कमपुर जीतपुर गांव निवासी मोहित अपने घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान कुछ युवक वहां पहुंचे और मोहित के सीने…
चार माह से क्षेत्र में सक्रिय था गिरोह, 27 यूनिट खून और रक्तदान शिविर के उपकरण हुए थे बरामद लक्सर। अंतरराज्यीय खून तस्करी गिरोह के खिलाफ कार्रवाई में जेल भेजे गए पांचों आरोपितों को शुक्रवार को न्यायालय से जमानत मिल गई। सभी आरोपित करीब पांच दिन से जेल में बंद थे। न्यायालय ने आरोपितों को पुलिस जांच में सहयोग करने तथा 40-40 हजार रुपये के बेल बॉन्ड दाखिल करने की शर्त पर जमानत दी। गौरतलब है कि लक्सर कोतवाली पुलिस ने 16 अगस्त को अंतरराज्यीय खून तस्करी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बिजनौर निवासी सपा नेता के बेटे और कथित…
एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर ग्रामीणों ने लगाया छह लाख से अधिक के गबन का आरोप, जांच की उठाई मांग लक्सर। महाभारत कालीन पंचलेश्वर महादेव मंदिर की संचालन समिति को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। ग्रामीणों ने मौजूदा समिति को भंग कर नई समिति का गठन किए जाने की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों ने समिति पर गंभीर अनियमितताओं और छह लाख रुपये से अधिक की धनराशि के गबन का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। ग्रामीण विनय सैनी, प्रदीप कुमार, कुंवरपाल, अनुज, मनोज, ईश्वरचंद्र, तेजपाल, रतिराम सहित कई…