जे.के. टायर इंडस्ट्रीज लिमिटेड के लक्सर टायर प्लांट में विधि-विधान से हुई गणपति स्थापना, बाबा भक्तगणों और श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह

लक्सर। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर सोमवार को लक्सर में श्रद्धा और भक्ति की अनूठी छटा देखने को मिली। जे.के. टायर इंडस्ट्रीज लिमिटेड, लक्सर टायर प्लांट में 19वें श्री गणेश महोत्सव का विधिवत शुभारंभ भगवान गणपति की स्थापना के साथ हुआ। गणपति प्रतिमा की स्थापना के साथ ही पूरा परिसर ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान गणेश से सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

महोत्सव के आयोजन में नारायण मोहर्णा, बाबामाली बेहरा, मानस बेहरा और बिजय नायक की अहम भूमिका रही। आयोजन को सफल बनाने में समस्त बाबा भक्तगण, जे.के. टायर परिवार एवं समस्त लक्सर के भक्तगणों का विशेष सहयोग रहा।

गणपति महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। स्थापना के दौरान भक्तिमय वातावरण में श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश का आशीर्वाद प्राप्त किया। 19वें श्री गणेश महोत्सव के शुभारंभ के साथ ही लक्सर में गणपति भक्ति का रंग चढ़ गया और चारों ओर ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे गूंजने लगे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version