लक्सर। खानपुर थाना क्षेत्र के प्रहलादपुर गांव निवासी परवेज की बुलेट मोटरसाइकिल लक्सर स्थित बंधन बैंक के बाहर से चोरी हो गई। घटना के बाद पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बाइक की तलाश शुरू कर दी है।

परवेज के अनुसार, वह 19 अगस्त को किसी काम से लक्सर स्थित बंधन बैंक आया था। उसने अपनी बुलेट मोटरसाइकिल बैंक के बाहर खड़ी की और अंदर चला गया। कुछ देर बाद बैंक से बाहर लौटने पर बाइक वहां से गायब मिली। उसने आसपास के क्षेत्र में बाइक की काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।

इसके बाद परवेज ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही चोरी हुई बाइक की तलाश में जुटी है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version