लक्सर। समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के तहत लक्सर नगर पालिका में अभी तक 1759 आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिनमे 1633 आवेदन स्वीकृत हुए हैं। जबकि 121 आवेदन निरस्त किए गए हैं।
राज्य में 26 जनवरी 2025 से लागू समान नागरिक संहिता (यूसीसी) कानून के तहत व ऑनलाइन आवेदन किए जा रहे हैं। पंजीकरण के लिए पहले 250 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया था। इसके बाद पंजीकरण की धीमी गति को देखते हुए शासन ने आवेदन शुल्क में शत प्रतिशत छूट देने की घोषणा की थी। नगर पालिका के लिपिक मोहम्मद गुलशनव्वर ने बताया कि अभी तक नगर पालिका में विवाह पंजीकरण के लिए कुल 1759 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें जांच के बाद 1633 आवेदन स्वीकृत कर प्रमाणपत्र जारी किए जा चुके हैं। जबकि 121 आवेदन निरस्त किए गए हैं। यूसीसी पंजीकरण की जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
