Demo

लक्सर पुलिस की चेकिंग के दौरान मिली सफलता, आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम में मुकदमा दर्ज

लक्सर। क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत लक्सर पुलिस ने एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहा था और किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में होने की आशंका थी।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार की रात पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक युवक संदिग्ध अवस्था में घूमता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली तो उसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ।

पूछताछ के दौरान युवक चाकू रखने के संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। आरोपी की पहचान सलमान उर्फ यामीन निवासी इंदिरा नगर, ज्वालापुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Share.
Leave A Reply