Demo

कंकरखाता गांव में किसान के खेत में दिखाई दिया विशाल अजगर, वनकर्मियों ने पकड़कर जंगल में छोड़ा

लक्सर। कंकरखाता गांव में किसान के खेत में अजगर दिखाई देने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। खेत में अजगर होने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने इसकी जानकारी वन विभाग को दी। सूचना पर वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और अजगर को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर लिया।

जानकारी के अनुसार, कंकरखाता गांव के कुछ ग्रामीण खेत की ओर गए थे। इसी दौरान उनकी नजर खेत में मौजूद अजगर पर पड़ी। अजगर को देखकर ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने बिना किसी तरह का जोखिम उठाए इसकी सूचना वन विभाग को दी।

सूचना मिलते ही वनकर्मी गुरजंट सिंह और शिवकुमार मौके पर पहुंचे। वनकर्मियों ने सावधानीपूर्वक अजगर को रेस्क्यू किया। इसके बाद उसे जंगल में सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया।

वन क्षेत्राधिकारी महेंद्र गिरी ने बताया कि खेत में पहुंचे अजगर को सुरक्षित रूप से रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया गया है। उन्होंने ग्रामीणों से वन्यजीव दिखाई देने पर स्वयं पकड़ने के बजाय वन विभाग को सूचना देने की अपील की।

Share.
Leave A Reply