Demo

पत्रकार कल्याण कोष से स्वर्गीय रामराजा की पत्नी शालू को सौंपा गया सहायता राशि का चेक

हरिद्वार, 14 सितंबर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर पत्रकार कल्याण कोष के तहत मृतक पत्रकार स्वर्गीय रामराजा के आश्रित परिवार को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई। सोमवार को जिला सूचना अधिकारी रती लाल शाह और पत्रकार कल्याण कोष समिति के सदस्यों शशि शर्मा व अमित शर्मा ने स्वर्गीय रामराजा की पत्नी शालू को पांच लाख रुपये की सहायता राशि का चेक सौंपा।

इस दौरान जिला सूचना अधिकारी रती लाल शाह ने कहा कि राज्य सरकार पत्रकार कल्याण कोष के माध्यम से जरूरतमंद पत्रकारों और उनके परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान करने का कार्य कर रही है। आर्थिक रूप से कमजोर पत्रकारों, गंभीर बीमारी से जूझ रहे सक्रिय पत्रकारों तथा दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को इस कोष के माध्यम से सहायता दी जा रही है।

पत्रकार कल्याण कोष समिति की सदस्य शशि शर्मा और अमित शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश और सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी की पहल से पत्रकारों एवं उनके आश्रितों को आवश्यकता के समय आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह की सहायता जरूरतमंद परिवारों के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित होती है।

इस अवसर पर पत्रकार बाल कृष्ण शर्मा, रवींद्र, प्रमोद कुमार, मोहन राजा समेत अन्य पत्रकार मौजूद रहे।

Share.
Leave A Reply