Demo

लक्सर। तहसील मार्ग पर नवनिर्मित सड़क का नगर पालिका अध्यक्ष संजीव कुमार और एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला ने फीता काटकर लोकार्पण किया। सड़क के निर्माण से तहसील आने वाले फरियादियों और अधिवक्ताओं को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष और एसडीएम ने कहा कि नगर के चहुंमुखी विकास के लिए लगातार कार्य कराए जा रहे हैं। तहसील मार्ग पर नई सड़क बनने से तहसील के साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचने वाले लोगों को भी काफी सुविधा मिलेगी।

लोकार्पण कार्यक्रम में प्रभारी अधिशासी अधिकारी प्रेम कुमार सिंह, सभासद विकास खटाना सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Share.
Leave A Reply