Demo

लक्सर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से करीब 20 दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई युवती का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है। काफी तलाश के बावजूद युवती के बरामद न होने पर पुलिस ने गुमशुदगी के मामले को अपहरण की धारा में तरमीम कर लिया है। पुलिस अब युवती की तलाश के साथ ही मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच में जुटी है।

क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसकी 21 वर्षीय पुत्री 21 अगस्त को घर से निकली थी। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। परिजनों ने युवती की काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद महिला की तहरीर पर पुलिस ने युवती की गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की थी।

घटना के करीब 20 दिन बीत जाने के बाद भी युवती का कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए गुमशुदगी को अपहरण की धारा में तरमीम कर लिया है। पुलिस युवती की तलाश के साथ ही उसके लापता होने के कारणों और संभावित संदिग्धों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

Share.
Leave A Reply