Demo

मुखबिर की सूचना पर सुल्तानपुर में पुलिस की छापेमारी, एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

लक्सर। नशा मुक्त देवभूमि अभियान के तहत मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 100 नशीले कैप्सूल बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस टीम ने की त्वरित कार्रवाई

कोतवाली लक्सर पुलिस को मंगलवार रात मुखबिर से सूचना मिली कि सुल्तानपुर क्षेत्र में एक व्यक्ति नशीली दवाइयों के साथ मौजूद है। सूचना पर कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी के निर्देशन में वरिष्ठ उपनिरीक्षक नितिन चौहान, उपनिरीक्षक वीरेंद्र सिंह नेगी, कांस्टेबल सतपाल राणा एवं नरेश नेगी की टीम ने बताए गए स्थान पर छापेमारी की।

100 नशीले कैप्सूल बरामद

पुलिस ने मौके से एक युवक को गिरफ्तार कर उसकी तलाशी ली, जिसमें उसके पास से 100 नशीले कैप्सूल बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मुंतियाज निवासी सुल्तानपुर, कोतवाली लक्सर बताया।


आरोपी को भेजा गया न्यायिक हिरासत में


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि जनपद में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Share.
Leave A Reply