लक्सर। स्वजन के पढ़ाई के लिए डांटने से नाराज 15 वर्षीय छात्र घर से लापता हो गया। छात्र के पिता की तहरीर पर पुलिस गुमसूदगी दर्ज कर उसकी तलाश में जुटी है।
लक्सर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका 15 वर्षीय पुत्र शिव हाई स्कूल का छात्र है। स्वजन द्वारा उसे पढ़ाई के लिए डांट दिए जाने से वह नाराज होकर 15 जून को घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। सभी संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की गई। लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लग सका। छात्र अपने साथ मोबाइल फोन व आधार कार्ड भी लेकर गया है। उसके मोबाइल फोन की लोकेशन चंडीगढ़ में आ रही है। स्वजन ने पुलिस से छात्र को तलाशने की गुहार लगाई है। लक्सर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि छात्र की तलाश में पुलिस टीम को लगाया गया है।