लक्सर। राशन डीलर को ब्लैकमेल कर उससे 50 हजार की उगाही के आरोप में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर एक आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

         लक्सर कोतवाली के सुल्तानपुर निवासी राशन डीलर दिलशाद अली ने न्यायालय में प्रार्थनापत्र देकर बताया कि वह राशन की दुकान चलाता है। सुल्तानपुर निवासी आजम भारती पिछले एक साल से उसे आरटीआई से सूचना मांगकर जेल भिजवाने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा है। आरोपित के धमकाने पर 30 मार्च 2025 से 22 जनवरी तक उसने अलग -अलग किश्तों में उसे आनलाइन 50 हजार रुपये दे दिए। लेकिन इसके बाद भी वह उसे ब्लैकमेल करता रहा। 23 अप्रैल को आरोपित ने उसे जेल भिजवाने की धमकी देकर उससे 50 हजार की मांग की। उसके इन्कार करने पर आरोपित ने उसके साथ गाली गलौच करते हुए उसे धमकाया। उसने पुलिस को शिकायत की थी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिस पर उसने कोर्ट की शरण ली। कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आरोपित आजम भारती निवासी सुल्तानपुर कोतवाली लक्सर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की जांच की जा रही है। 

Share.

रजनीश कुमार वरिष्ठ पत्रकार हैं जिन्हें क्राइम व राजनीतिक पत्रकारिता का 30 वर्षों से अधिक का अनुभव है। 25 वर्षों से अधिक समय तक दैनिक जागरण सहित प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में क्राइम, राजनीति और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रिपोर्टिंग कर रहे हैं। जमीनी स्तर की खबरों, गहन विश्लेषण और सटीक पत्रकारिता इनकी विशेष पहचान है।

Leave A Reply

Exit mobile version