पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव, मौत की वजह जानने में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक टीम
लक्सर। वार्ड नंबर 10 निवासी अमित कुमार पुत्र राजेश का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही लक्सर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
लक्सर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। जांच के दौरान फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए।
पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस की जांच और फॉरेंसिक टीम की कार्रवाई के आधार पर मामले की कड़ियां जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
