Demo

भक्तनपुर में ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया अभिनंदन, संजय सैनी बोले—पूरी निष्ठा से निभाऊंगा जिम्मेदारी

लक्सर। भक्तनपुर गांव निवासी जिला पंचायत सदस्य संजय सैनी एडवोकेट उर्फ गुड्डू भाई को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर ग्रामीणों और समर्थकों में खुशी की लहर है। इसी क्रम में अखिल भारतीय सैनी चेतना संगठन के बैनर तले भक्तनपुर गांव में स्वागत समारोह आयोजित कर उनका जोरदार अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम में ग्रामीणों ने संजय सैनी का फूल-मालाओं से स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान संजय सैनी ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन्हें जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने प्रदेश एवं राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ-साथ क्षेत्रवासियों का आभार जताया।

उन्होंने कहा कि वह पार्टी और समाज के हित में लगातार कार्य करते रहेंगे तथा महापुरुषों द्वारा बताए गए मार्ग पर चलकर समाज को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधान ईसम सिंह सैनी ने की, जबकि संचालन अखिल भारतीय सैनी चेतना संगठन के कोऑर्डिनेटर मगनपाल सैनी ने किया।

इस अवसर पर मुकेश सैनी, नरेंद्र सैनी, सुमित प्रधान, बाबू समय सिंह सैनी, अनिल सैनी, बलबीर राणा, सुधीर सैनी, राकेश सैनी, सतपाल सैनी, तेजपाल सिंह, बाबूराम, सतीश कुमार सैनी, अमरजीत सैनी, कमलकांत मुखिया, मीनू कुमार सैनी, हरपाल सैनी, विवेक सैनी, अमित सैनी, तेजपाल सैनी, प्रमोद सैनी, राहुल सैनी, मोहित सैनी, रविंद्र सैनी, धर्म सिंह सैनी, नरेश सैनी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं समर्थक मौजूद रहे।

Share.
Leave A Reply