Demo

लक्सर। मोंटफोर्ट चिल्ड्रन एकेडमी में रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने राखी बांधकर, तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर भाई-बहन के प्रेम एवं स्नेह का संदेश दिया। विद्यालय में आयोजित राखी मेकिंग और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक जसवीर सिंह, निदेशक दिग्विजय प्रताप सिंह और प्रधानाचार्या कुसुम देवी ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद छात्राओं ने छात्रों की कलाई पर राखी बांधी और उन्हें मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन की खुशियां साझा कीं। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भी एक-दूसरे को राखी बांधकर पर्व का उत्साह बढ़ाया।

राखी मेकिंग प्रतियोगिता में कक्षा छह के इशांत और श्रेष्ठ ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा सात के कार्तिक ने द्वितीय तथा कक्षा पांच के यश आर्या ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं लव्या, अनवी धीमान, अदिति, निलांशी, यीशु और दीक्षित ने भी आकर्षक राखियां तैयार कर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

विद्यालय के निदेशक दिग्विजय प्रताप सिंह ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व ही नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, सम्मान, सौहार्द और भाईचारे का संदेश भी देता है। उन्होंने बच्चों को पर्व के महत्व से अवगत कराया।

कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

Share.
Leave A Reply