Demo

विकास खरे

पंचायत चुनाव में पथरी की कच्ची तो निकाय चुनाव में हुई लंगड़े की मिलावटी शराब फैमस

देहरादून से आई आबकारी विभाग की हरिद्वार में छापेमारी के बाद हुआ शाहपुर शराब ठेके पर मिलावटी शराब के गोरखधंधे का भंडाफोड़।

पथरी कांड में आबकारी विभाग के कई अधिकारी हुए थे सस्पेंड।

बिहारी की अवैध शराब पर क्यो चुप्पी साधे है आबकारी महकमा।

जनपद हरिद्वार के आबकारी विभाग को फिर से एक बार किसी बड़ी घटना होने का इंतजार है

पिछले पंचायत चुनाव में सात लोगों की मौत के बाद आबकारी महकमा जागा था।

लेकिन अब निकाय चुनाव की आदर्श आचार संहिता और नववर्ष आगमन के नाम पर हरिद्वार के ठेके पर हुई छापामारी से फिर एक मिलावटी शराब का भंडाफोड़ हुआ है

मिलावटी शराब मिलने के बाद एक बार फिर से हरिद्वार की आबकारी टीम संदेह के घेरे में आ गई है उधर शराब माफिया बिहारी के चल रहे अवैध शराब के कारोबार पर भी आबकारी महकमा चुप्पी साधे हुआ है।

Share.
Leave A Reply