देहरादून। सोने की लगातार बढ़ती कीमतों के बीच धर्मपुर स्थित सूर्या ज्वेलर्स ने ग्राहकों को राहत देने का दावा किया है। जहां बाजार में सोने के दाम ऊंचाई पर हैं, वहीं यह ज्वेलर्स मार्केट रेट से करीब 2 से 3 हजार रुपये तक सस्ता सोना उपलब्ध कराने की बात कह रहा है। इसके साथ ही यहां मेकिंग चार्ज भी लगभग 4 प्रतिशत से शुरू होने की जानकारी दी गई है, जो ग्राहकों को आकर्षित कर रही है।

शोरूम के संचालक धर्मेंद्र कुमार रस्तोगी के अनुसार, कम कीमत का मुख्य कारण उनकी सीधी खरीद प्रक्रिया है। उनका कहना है कि वे सोना सीधे मुंबई से खरीदकर ग्राहकों तक पहुंचाते हैं, जिससे बिचौलियों और सप्लायरों का अतिरिक्त कमीशन खत्म हो जाता है। इसी वजह से लागत कम रहती है और ग्राहकों को सस्ती दरों पर सोना मिल पाता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके पास कोई खदान नहीं है, बल्कि मजबूत सप्लाई चेन उनकी सबसे बड़ी ताकत है।

रस्तोगी ने बताया कि उनका परिवार आजादी के समय से ही ज्वैलरी व्यवसाय से जुड़ा हुआ है। उनके पिता भी इसी पेशे में थे और वर्षों से ग्राहकों का भरोसा उनकी सबसे बड़ी पूंजी रहा है। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य देहरादून के हर व्यक्ति को असली और किफायती सोना उपलब्ध कराना है, ताकि लोग बिना किसी चिंता के खरीदारी कर सकें।

उन्होंने यह भी कहा कि ग्राहकों का विश्वास बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है। इसी कारण वे गुणवत्ता से समझौता किए बिना कम कीमत पर बेहतर विकल्प देने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे समय में जब सोना आम आदमी की पहुंच से दूर होता जा रहा है, यह पहल लोगों के लिए राहत भरी साबित हो सकती है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version